Maha Kumbh 2025 | महाकुंभ में ‘महाजाम’ | जानिए, माघी पूर्णिमा पर क्या है CM योगी का महाप्लान

'Mahajam' in Maha Kumbh | Know what is CM Yogi's master plan on Maghi Purnima

प्रयागराज-यूपी : आस्था के सम्पूर्ण महाकुंभ में स्नान करने वालों का आंकड़ा हुआ 45 करोड़ के पार पहुंच गया है. कल 12 फरवरी को माघी पुर्णिमा का अमृत स्नान करने करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं. आज मंगलवार की सुबह 10:00 बजे तक 74 लाख 96 हजार भक्तों ने स्नान किया. माघी पूर्णिमा स्नान से पहले तीर्थ यात्रियों और पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. भारतीय रेलवे कई स्पेशल रेलगाड़ियां चला रहा है. मुख्यमंत्री योगी ने माघी पुर्णिमा स्नान के इंतजामों की कमान खुद संभाल ली है ताकि मौनी अमावस्या जैसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके. आज सीएम योगी ने तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की. बैठक में उच्चाधिकारियों से महाकुंभ मेला क्षेत्र में इंतजामों पर  चर्चा की गई. फिलहाल प्रयागराज में भारी भीड़ से महाजाम लगा है जिससे निपटने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है. 50 से अधिक IAS-IPS-PCS अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है.

8 रेलवे स्टेशनों पर व्यापक व्यवस्था, ऑन डिमांड ट्रेनों का परिचालनः रेलमंत्री 
महाकुंभ में स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर लगातार श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी यहां मोर्चा संभालते हुए प्रयागराज रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और भीड़ के मद्देनजर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. रेलमंत्री ने भरोसा दिलाया कि महाकुंभ के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. प्रयागराज समेत सभी 8 स्टेशन पूरी तरह चालू हैं.  भीड़ को संभालने के लिए रविवार को 330 और सोमवार को 200 से ज्यादा ट्रेनें चलाई गईं.  उन्होंने अफवाहों से बचने की अपील की.  वहीं पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव एवं पूर्वोत्तर रेलवे जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल और रेगुलर ट्रेनों के साथ ही भीड़ को देखते हुए ऑन-डिमांड ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं. रेल मुख्यालय में वॉर रूम बनाकर सीसीटीवी के जरिए ट्रेन परिचालन और व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जा रही है

माघी पूर्णिमा के लिए स्पेशल टास्क फोर्स, चप्पे चप्पे पर निगरानी 

माघी पूर्णिमा, जो 12 फरवरी 2025 को है, महाकुंभ 2025 के प्रमुख स्नान पर्वों में से एक है। इस दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ संगम में स्नान के लिए एकत्रित होती है, जिससे यातायात और भीड़ प्रबंधन एक चुनौतीपूर्ण कार्य बन जाता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में, महाकुंभ 2025 के माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण, सुरक्षा, स्वच्छता और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विस्तृत योजनाएँ बनाई हैं। इसके तहत, अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, अस्थायी अस्पतालों की स्थापना, यातायात के सुचारू संचालन के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था, और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमों का गठन शामिल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker