Ravindra Vishwakarma की चेतावनी | Ajay Kumar बर्खास्त अध्यक्ष हैं, उन्हें पद देने का अधिकार नहीं
Ravindra Vishwakarma की चेतावनी | Ajay Kumar बर्खास्त अध्यक्ष हैं, उन्हें पद देने का अधिकार नहीं
https://youtu.be/JS3f28c5p0s?si=iKKfHzSNV8rEABWM
विश्व कल्याण राष्ट्रीय मानव समाज पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र भरत विश्वकर्मा ने बर्खास्त किए गए अध्यक्ष अजय कुमार विश्वकर्मा के क्रियाकलापों पर आक्षेप लेते हुए चेतावनी दी है कि उन्हें कार्यकर्ताओं को पद देने का कोई अधिकार नहीं है,. उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. रविंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है इसलिए पद देने और पार्टी को आगे बढ़ाने का दायित्व और अधिकार उनके पास है. अजय कुमार अवैध गतिविधियों के कारण बर्खास्त किए जा चुके हैं फिर भी वे अवैध तरीके से खुद को अध्यक्ष बताकर कार्यकर्ताओं को भ्रमित कर रहे हैं. पद बांट रहे हैं. यह पूरी तरह अनैतिक, अवैधानिक और पार्टी विरोधी है. संगठन की ओर से उनके खिलाफ लीगल कार्यवाही की जा रही है. नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे अजय कुमार के झांसे में न आएं, सब्र रखें जल्द ही राज्य और जिला स्तर की नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी. सक्षम, सक्रिय और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी प्रदान की जाएगी.सभी को सम्मान के साथ काम करने का मौका दिया जाएगा, ताकि समाज का भला हो सके.



