Nitesh Rane meets Shivkumar Family : शिवकुमार के हत्यारे को सजा दिलाकर रहेंगेः मंत्री नितेश राणे
Minister Nitesh Rane meets victim Shivkumar's Family
नवी मुंबई : खारघर के उत्सव चौक पर वाशी के शिवकुमार शर्मा को हेलमेट से पीटकर हत्या करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. बताया जा रहा है कि 3 फरवरी की शाम शिवकुमार की पिटाई करने वाला शख्स मुस्लिम है जो इज्तिमा से लौट रहा था. चश्मदीदों ने बताया कि बाईक टकराने की मामूली घटना के बाद आरोपी शख्स ने मारपीट शुरू कर दी. इस घटना के बाद घायल शिवकुमार खारघर पुलिस थाने रिपोर्ट लिखाने गए लेकिन पुलिस ने उन्हें घंटो बिठाए रखा. इस दौरान सिर पर हेलमेट की पिटाई से अंदरुनी चोट के कारण शिव कुमार को ब्रेन हैमरेज हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई. इस घटना का विडियो वायरल होने के बाद आज राज्य के मंत्री नितेश राणे ने वाशी में पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की और घटना पर निषेध जताया. इस दौरान बड़ी संख्या में हिन्दुत्ववादी संगठन के कार्यकर्ता भी मौजूद थे. मंत्री नितेश राणे ने परिजनों को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि शिवकुमार का हत्यारा जहां भी होगा उसे बख्सा नहीं जाएगा. मंत्री नितेश राणे ने यह भी कहा ऐसी जिहादी मानसिकता वालों की जगह बंग्लादेश और पाकिस्तान होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों इसके लिए वे सरकार से संज्ञान लेने और सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे.
मंत्री नितेश राणे ने परिजनों को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि शिवकुमार का हत्यारा जहां भी होगा उसे बख्सा नहीं जाएगा. मंत्री नितेश राणे ने यह भी कहा ऐसी जिहादी मानसिकता वालों की जगह बंग्लादेश और पाकिस्तान होनी चाहिए.
खारघर पुलिस थाने का घेराव, VHP ने उठाई कार्रवाई की मांग
खारघर के उत्सव चौक पर सरेआम हुई इस निर्मम पिटाई और मौत पर विरोध गरमा गया है. विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और संघ कार्यकर्ता खारघर पुलिस थाने में दबिश देते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस पर मृतक शिवकुमार के जीजा ऋषिकेश धुंद्रे ने कहा कि शिवकुमार की हत्या जिहादी मानसिकता का परिणाम है, इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है. वहीं हिन्दुत्ववादी संगठन के प्रतिनिधियों ने इसे इज्तिमा इफेक्ट बताया और पुलिस एवं सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए नाराजगी की. सवाल पूछा कि आखिर हत्यारे पर कार्रवाई कब होगी.



