Trending

Saraswati Puja | खारघर उत्सव चौक पर सरस्वती पूजा समारोह | Hemant Singh | Rajesh Shrivastav

Saraswati Puja | Saraswati Puja Ceremony at Kharghar Utsav Chowk | Hemant Singh Rajesh Shrivastav

नवी मुंबई : खारघर के उत्सव चौक पर सार्वजनिक मां सरस्वती पूजन उत्सव की आभा देखने लायक रही. सेवा फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित इस उत्सव में खारघर की देवी ज्ञान पिपासु भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं. इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच उत्कृष्ट कार्य करने वाले सैकड़ों जनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वसंत पंचमी के अवसर पर हिंदीभाषी समाजसेवी राजेश राय के नेतृत्व में 10 वर्षों से यहां सरस्वती पूजा समारोह का आयोजन होता है जहां हर साल हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं.समारोह के आयोजन सहयोगी हिंदीभाषी नेता हेमंत सिंह ने कहा कि सरस्वती पूजा ज्ञान की देवी मां शारदा की भक्ति पाने का माध्यम है. समाज में शांति, सद्भावना और एकजुटता बनी रहे यही मकसद लेकर यह कार्यक्रम होता है. उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर भारतीयों की संस्कृति और परंपरा का यह उत्सव आगे भी जारी रहेगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker