Saraswati Puja |खारघर जेल तालाब पर सरस्वती पूजा समारोह | Prashant Thakur ने लगाई हाजिरी |Sumit Sahay
Saraswati Puja |Saraswati Puja Ceremony at Kharghar Jail Pond | Prashant Thakur appeared |Sumit Sahay
नवी मुंबई : वसंत पंचमी के अवसर पर खारघर के तलोजा जेल तालाब पर आयोजित सरस्वती पूजा समारोह देखने लायक रहा. खारघर प्रीमियम रेजिडेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आज बीजेपी विधायक प्रशांत ठाकुर, उभा मोर्चा के रायगढ़ जिलाध्यक्ष संतोष शर्मा, विधायक विक्रांत पाटिल खास मेहमान रहे. बीजेपी नेताओं ने यहां मां सरस्वती की पूजा अर्चना की और सभी को वसंत पंचमी की बधाई दी. यहां रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच महा भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने हिस्सा लियाबीजेपी विधायक प्रशांत ठाकुर ने सुमित सहाय के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने सरस्वती पूजा समारोह को सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का कार्यक्रम बताया और आयोजकों का हौसला बढ़ायावहीं कार्यक्रम के आयोजक सुमित सहाय एवं उभा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संतोष शर्मा ने भव्य सांस्कृतिक समारोह के आयोजन को सफल बनाने वालों का आभार माना और विश्वास जताया सामाजिक सद्भावना का यह कार्यक्रम आगे भी चलता रहेगा.



