NMSA Election | नवी मुंबई स्पोर्ट्स एसोसिशन में जीता राणे पैनल, रिजल्ट घोषित
NMSA Elections | Dr. Dilip Rane pannel won the election |
नवी मुंबई स्पोर्ट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए आज वोट डाले गए. 4 पदाधिकारियों निर्विरोध चुने गए हैं. शेष मैनेजिंग कमेटी और सचिव के लिए आज मतदान किया गया. नवी मुंबई स्पोर्ट्स एसोसिएशन यानी एनएमएसए शहर का प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स क्लब है. वन मंत्री गणेश नाईक क्लब के चेयरमैन हैं. कार्याध्यक्ष डॉ. दिलीप राणे का कार्यकाल खत्म होने पर नई कार्यकारिणी का चुनाव तय हुआ.आज खुद वन मंत्री गणेश नाईक ने वोट डाला. इसके साथ ही एनसीपी नेता नामदेव भगत, पूर्व डिप्टी मेयर भरत नखाते, एपीएमसी के पूर्व निदेशक कीर्ति राणा, राजू शिंदे, जे.बी सिंह, एड.सीताराम भगत समेत तमाम सदस्यों ने वोट डाला.
वन मंत्री गणेश नाईक क्लब के चेयरमैन हैं. कार्याध्यक्ष डॉ. दिलीप राणे का कार्यकाल खत्म होने पर नई कार्यकारिणी का चुनाव तय हुआ.ताजा रिजल्ट के मुताबिक डॉ. दिलीप राणे पैनल की जीत हुई है
विजय पाटिल बने उपाध्यक्ष, 5 पदाधिकारी जीते
स्पोर्ट्स एसोसिएशन के कमेटी चुनाव में आए ताजा रिजल्ट के मुताबिक डॉ. दिलीप राणे पैनल की जीत हुई है. विजय एस. पाटिल नए उपाध्यक्ष चुने गए हैं वहीं संजय निकम कोषाध्यक्ष, डॉ. विजय आर. पाटिल महासचिव, वहीं दत्तू बी पाटिल एवं दिनेश बी कानानी सह सचिव चुने गए हैं. एसोसिएशन के लिए एड. निलेश भोजने, राजेंद्र पानसरे, अशोक पाटिल, प्रकाश श्रीनिवासन, राजू डी शिंदे सदस्य चुने गए हैं, दो महिला सदस्य भी विजेता घोषित की गई हैं जिनमें शिल्पा केनिया, कविता गांगुली का नाम शामिल है.



