Trending

मंत्री गणेश नाईक के जनता दरबार में हजारों ने सुनाई फरियाद

Janta Darbar | Ganesh Naik ने जनता दरबार में सुनी नागरिकों की फरियाद

नवी मुंबई : गुड गवर्नेंस और डिजिटल हो रहे व्यवस्था के बावजूद आज वाशी में आयोजित जनता दरबार में हजारों नागरिकों ने अपनी फरियाद सुनाई. यह जनता दरबार ऐरोली के विधायक वन मंत्री गणेश नाईक की ओर से लगाया गया था जहां हजारों लोगों ने फरियाद सुनाते हुए समाधान की अपील की. विष्णुदास भावे ऑडिटोरियम में आयोजित इस जनता दरबार में नवी मुंबई, ठाणे, मीरा भायंदर, और पनवेल समेत तमाम ठिकानों की पीड़ित जनता अपनी फरियाद सुनाती नजर आई. नागरिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय, सिडको एवं महानगर पालिका, और जिलाधिकारी से जुड़े मामलों की शिकायत दी और समाधान की अपील की.

मंत्री बनने के बाद गणेश नाईक का यह पहला जनता दरबार नवी मुंबई में लगाया गया. वन मंत्री गणेश नाईक ने कहा कि आम जनता अधिकारियों की मनमानी एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के कारण परेशान है. उनकी समस्याओं का हल निकले, इसके लिए यह दरबार लगाया गया ताकि जनता को मदद और समाधान मिल सके. वहीं अपनी शिकायत लेकर पहुंचे नागरिकों ने कहा कि मंत्री गणेश नाईक के माध्यम से न्याय मिलने की उम्मीद है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker