Trending

Maha Kumbh 2025 | गंगा स्वच्छता जागरूकता रैली

Maha Kumbh 2025 | Ganga cleanliness awareness rally

प्रयागराज : महाकुंभ मे नमामि गंगे पवेलियन से गंगा स्वछता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें 500 से अधिक गंगा सेवा दूतों ने भाग लिया। इस रैली के माध्यम से गंगा की स्वछता निर्मलता एवं प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त रखने, प्लास्टिक मुक्त कुंभ का संदेश देने के लिए प्रेरित किया। यह रैली लोगो के लिये प्रदर्शन न केवल मनोरंजन का साधन बना, बल्कि लोगों के दिलों में गंगा संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी जगाई। यह रैली नमामि गंगे प्रदर्शनी स्थल से लेकर किला घाट तक निकाली गई। इस रैली में प्रतिभागियों ने स्वच्छ गंगा और हरित कुम्भ का संदेश बुलंद किया। रैली का समापन किला घाट पर हुआ, जहाँ नमामि गंगे की ओर से विशेष रूप से तैयार थैले, टीशर्ट और कैप वितरित किए गए। रैली के दौरान ओएसडी महाकुंभ आकांक्षा राणा ने गंगा की महत्ता और इसके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। रैली के माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलिथीन के उपयोग से बचने की अपील की गई। इस अभियान में 400 से अधिक गंगा सेवा दूतों सहित 500 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker