Trending

Mahakumbh 2025 | नई पीढ़ी तक भगवत गीता का सन्देश पोहोचने गीता उत्सव का आयोजन

Mahakumbh 2025 | Gita festival organized to spread the message of Bhagavad Gita to the new generation

प्रयागराज: महाकुम्भ में भक्ति, ज्ञान और कर्म की त्रिवेणी प्रवाहित हो रही है। भगवत गीता इस त्रिवेणी का आधार है जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरुरी है महाकुम्भ में गीता उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में हजारों की संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। इस उत्सव में गीता के ज्ञान को आज की पीढ़ी के लिए सुगम बनाने के लिए विभिन्न प्रस्तुतियां की गई। मनोवैज्ञानिक एक्सपेरिमेंट, विभिन्न एक्टिविटीज़ का प्रयोग करते हुए संस्थान की साध्वियों द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता के जीवन सूत्र प्रतिभागियों को समझाए गए। चर्चित धारावाहिक, ‘महाभारत’ में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले सौरभ राज जैन ने ‘गीता उत्सव’ की अगुवाई की। कार्यक्रम के दौरान टीवी कलाकार सौरभ राज जैन और साध्वी तपेश्वरी भारती जी के साथ एक रोचक ‘कृष्ण-अर्जुन पॉडकास्ट’ का आयोजन हुआ। सौरभ ने कहा कि श्रीकृष्ण के हमेशा मुस्कुराते स्वरूप को देखकर दु:ख में भी ज़िंदगी को हंसते हुए बिताने की प्रेरणा दी। इसी पॉडकास्ट में साध्वी जी ने गीता के सिद्धांतों को वैज्ञानिक और रोचक तरीके से समझाने के लिए स्टेज पर कई एक्टिविटीज़ प्रस्तुत की और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपनी सफलता और असफलता दोनों को भगवान के प्रकाश से जोड़कर देखना चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker