Trending

Tata ACTREC: खारघर में शुरू होगा 430 बेड का नया कैंसर अस्पताल | Dr. Navin Khattry

Tata ACTREC: New 430-bed cancer hospital to be started in Kharghar | Dr. Navin Khattry

नवी मुंबई : खारघर में टाटा कैंसर अस्पताल के एक्ट्रेक कैंपस को विस्तार मिलने वाला है. यहां 430 बेड के नए एडल्ट और पीडिएट्रिक कैंसर सेंटर को प्रारंभ करने की तैयारी है. यह देश का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल होगा. एक्ट्रैक कैंसर सेंटर खारघर के डायरेक्टर डॉ.सुदीप गुप्ता एवं डिप्टी डायरेक्टर डॉ. नवीन खत्री ने बताया वर्तमान में खारघर एक्ट्रैक में 500 बेड की सुविधा है. जहां 14 मेजर और 5 माइनर ऑपरेशन थिएटर, 16 आईसीयू बेड, 24 रिकवरी बेड, 16 बोन मैरो ट्रांसप्लांट बेड, और 52 डे केयर बेड मौजूद हैं. यहां प्रतिवर्ष हजारों बच्चों और आम मरीजों को कैंसर उपचार प्रदान किया जाता है. टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल के उपनिदेशक डॉ. नवीन खत्री ने कहा कि और अधिक मरीजों को उपचार देने के लक्ष्य के साथ खारघर में 430 बेड के नए एडल्ट और पीडियाट्रिक कैंसर सेंटर प्रारंभ करने की तैयारी है. इसके साथ ही एक्ट्रैक कैंपस में ओपीडी के लिए मल्टीस्पेशलिटी ब्लॉक और रेडियोथेरेपी के लिए रेडिएशन ओंकोलॉजी ब्लॉक का निर्माण चल रहा है, जिसे 2027 तक शुरू करने का लक्ष्य है. डॉ. नवीन खत्री ने दावा किया कि तीनों कैंसर केंद्रों के प्रारंभ होने पर प्रतिवर्ष 40 से 45 हजार नए मरीजों को उपचार और 3 लाख फॉलोअप मरीजों को सुविधा देना आसान हो जाएगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker