“मुंबई में हवा की गुणवत्ता सुधारने पर निर्माण कार्यों से प्रतिबंध हटा, नियम न माने तो होगी सख्त कार्रवाई”
"Construction Ban Lifted in Mumbai as Air Quality Improves, Strict Action for Rule Violations"
मुंबई : मुंबई महानगर क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता में सुधार के बाद, बीएमसी ने भायखला और बोरिवली ईस्ट जैसे क्षेत्रों में लगाए गए निर्माण कार्यों पर लगी सख्त प्रतिबंधों को हटा दिया है, यह जानकारी महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगराणी ने दी। हालांकि, महापालिका ने हवा की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखने का निर्णय लिया है। हवा की गुणवत्ता के अनुसार, महापालिका द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन निर्माण डेवलपर्स को करना अनिवार्य होगा।
दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया तो होगी सख्त कार्रवाई यदि इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया जाता है या बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी मानकों का पालन नहीं किया जाता, तो संबंधित निर्माण परियोजनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, यह भी गगराणी ने स्पष्ट किया।




