Trending
दशरथ भगत | गरुणा इलेवन ने जीता इच्छापूर्ति प्रीमियर लीग आईपीएल मैच
Dashrath Bhagat | Garuna Eleven won the Ichchhapuri Premier League IPL match
Dashrath Bhagat | Garuna Eleven ने जीता इच्छापूर्ति प्रीमियर लीग IPL मैच खेल के जरिए युवाओं को प्रोत्साहित करने के मकसद से नवी मुंबई वाशी में आयोजित इच्छापुर्ति प्रीमियर लीग का आज रोमांचक मुकाबले के साथ समापन हो गया. वरिष्ठ नेता दशरथ भगत के मार्गदर्शन में युवा नेता निशांत भगत एवं संदीप भगत द्वारा आयोजित इस 2 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गरुणा इलेवन टीम विजेता रही. फिनाले में गरूणा इलेवन का मुकाबला एसबी इलेवन के साथ रहा जिसके खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए गरुणा इलेवन ने यह आईपीएल मैच जीत लिया. टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया. वरिष्ठ नेता दशरथ भगत ने यहां विजेता टीम और खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया.



