Trending

BJP उत्तर भारतीय मोर्चा ने शुरू किया सदस्यता अभियान | राजेश राय के नेतृत्व में मुहिम

North Indian Front started BJP's membership campaign, started from Sanpada

नवी मुंबई : रवि चंद :  सशक्त भाजपा, सशक्त भारत के नारे के साथ आज बीजेपी के राष्टव्यापी सदस्यता अभियान का शुभारंभ हो गया. नवी मुंबई के सानपाड़ा में उत्तर भारतीय मोर्चा की ओर से इस सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई. इस अवसर पर सैकड़ों नागरिकों ने मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर बीजेपी के नवी मुंबई प्रभारी विधायक प्रसाद लाड और जिलाध्यक्ष रामचंद्र घरत खास तौर पर मौजूद रहे. उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया. इस दौरान तमाम नागरिकों ने मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. हिंदीभाषी नेता और उत्तर भारतीय मोर्चा के नवी मुंबई जिलाध्यक्ष राजेश राय के नेतृत्व में यह सदस्यता अभियान आगे भी जारी रहेगा. शुभारंभ अवसर पर भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे. इस अभियान का मकसद महानगर पालिका चुनावों से पहले भाजपा संगठन को नई मजबूती देना है. इस वक्त भाजपा महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि देश और दुनिया की सर्वाधिक सदस्यों वाला राजनीतिक दल है. जेपी नड्डा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.

एक लाख सदस्यता का लक्षयःराजेश राय

उत्तर भारतीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश राय ने कहा कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. आज राज्य और केंद्र में बीजेपी नित सरकार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व को और अधिक मजबूती देने यह सशक्त भाजपा, सशक्त भारत अभियान प्रारंभ हुआ है. उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय मोर्चा का लक्ष्य  नवी मुंबई के 1 लाख नागरिकों को भाजपा से जोड़ने का है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker