PANVEL में गड्ढों में तब्दील हुई सड़कें | दुर्घटनाओं से नागरिक परेशान
PANVEL में गड्ढों में तब्दील हुई सड़कें, दुर्घटनाओं से नागरिक परेशान, प्रशासन अनजान…
सड़कें किसी भी शहर की प्रगति की पहचान होती हैं लेकिन पनवेल की सड़कें बीमार, वाहन चालकों और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए मुसीबत बन गयी हैं।आलम ये है कि जिस शहर को विकसित बनाने का ढिंढोरा पीटा जा रहा है उसकी आंतरिक और बाहरी अधिकांश सड़कें जर्जर और गड्ढों में तब्दील हो गयी हैं। टैक्स देने वाले नागरिक इसका खामियाजा भुगत रहे हैं और प्रशासन इसे देखकर भी अनजान बना है.


