Trending

दमोह में सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक! Black Spots सुधारने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए

Road accidents in Damoh to be curbed! Administration takes strict measures to improve 'black spots'.

मध्यप्रदेश, दमोह: दमोह में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को रोकने के उद्देश्य से प्रशासन ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति एवं नारकोटिक्स समन्वय समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, पार्किंग की समस्या और नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पुलिस, यातायात, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग और नगरीय निकायों के अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Black Spots पर 10 दिन में होगा सुधार

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय स्टेट हाईवे पर चिह्नित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों यानी Black Spots को लेकर लिया गया। इन स्थानों पर लगातार होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) और हाईवे अथॉरिटी को विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने संबंधित विभागों को 10 दिन की समय-सीमा निर्धारित करते हुए आवश्यक सुधार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इन दुर्घटना संभावित स्थानों पर सड़क सुरक्षा से जुड़े जरूरी उपाय करने, यातायात संकेतकों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है, ताकि वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।

शहर की Traffic और Parking व्यवस्था भी होगी दुरुस्त

बैठक में शहरी क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने पर भी विशेष ध्यान दिया गया। सड़कों पर अनियंत्रित पार्किंग और यातायात संबंधी अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य शहर में यातायात को सुगम बनाना, जाम की समस्या कम करना और आम नागरिकों के लिए सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है। इसके लिए पुलिस, यातायात विभाग और नगरीय निकायों को समन्वय बना-कर काम करने के निर्देश दिए गए।

School और College के आसपास बनेंगे No Drugs Zone

सड़क सुरक्षा के साथ-साथ युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए भी प्रशासन ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जिले के स्कूलों और कॉलेजों के आसपास के क्षेत्रों को No Drugs Zone के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत शिक्षा विभाग पुलिस और आबकारी विभाग के सहयोग से शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन पर निगरानी रखेगा। प्रशासन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि स्कूल और कॉलेज के आसपास नशीले पदार्थों की उपलब्धता न हो और विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं नशामुक्त वातावरण मिल सके। इस अभियान के तहत संबंधित विभागों को सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन का स्पष्ट संदेश – सड़क सुरक्षा और नशामुक्त वातावरण सर्वोच्च प्राथमिकता

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने के लिए केवल निर्देश देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर उनका प्रभावी क्रियान्वयन भी जरूरी है। Black Spots में सुधार के लिए तय की गई 10 दिन की समय-सीमा और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास No Drugs Zone बनाने का फैसला इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker