Trending

Jharkhand दौरे पर सांसद परिमल नाथवाणी, राज्यपाल से की मुलाकात

MP Parimal Nathwani on a visit to Jharkhand; meets the Governor

झारखंड,रांची: राज्यसभा सांसद परिमल नाथवाणी इन दिनों झारखंड के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान उन्होंने राजधानी रांची स्थित लोकभवन पहुंचकर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान झारखंड के विभिन्न विषयों और प्रदेश की परिस्थितियों को लेकर चर्चा हुई। राज्यसभा सांसद परिमल नाथवाणी ने अपने झारखंड दौरे के क्रम में प्रदेश भाजपा कार्यालय का भी दौरा किया। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू से मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

मुलाकात के बाद सांसद परिमल नाथवाणी ने कहा कि वे जनता के बीच रहकर झारखंड के लोगों की समस्याओं को समझने और उनके निराकरण के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने जनता से सीधे जुड़कर उनकी अपेक्षाओं और जरूरतों को जानने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।अपने दौरे के दौरान देर शाम सांसद नाथवाणी राजधानी रांची के प्रसिद्ध डेली मार्केट पहुंचे। यहां उन्होंने बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया और स्थानीय गतिविधियों को करीब से देखा। उनका यह दौरा राजनीतिक और जनसंपर्क, दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सांसद परिमल नाथवाणी का झारखंड दौरा केवल राजनीतिक मुलाकातों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें जनता से जुड़ने और स्थानीय परिस्थितियों को समझने का संदेश भी दिखाई दिया। राज्यपाल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात के साथ डेली मार्केट का भ्रमण उनके जनसंपर्क अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। अब देखना होगा कि जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर उनके प्रयास Ground Levelerl पर कितना प्रभाव डालते हैं।

राज्यपाल से मुलाकात, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के साथ चर्चा और डेली मार्केट का भ्रमण, सांसद परिमल नाथवाणी के झारखंड दौरे के प्रमुख पड़ाव रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker