
CM देवेंद्र फडणवीस करेंगे मुंबई में 24 नवंबर से साहित्य Mega Festival का उद्घाटन
CM Devendra Fadnavis will inaugurate Sahitya Mega Festival from November 24 in Mumbai.
मुंबई: किताबों और साहित्य प्रेमियों के लिए मुंबई में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत (NBT-India) की ओर से 24 से 29 नवंबर 2026 तक ‘मुंबई पुस्तक महोत्सव 2026’ का आयोजन किया जाएगा। छह दिवसीय इस महोत्सव का आयोजन मुंबई विश्वविद्यालय के कालीना परिसर में प्रवेश द्वार क्रमांक 2 के पास किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और मुंबई विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में देशभर के पुस्तक प्रेमियों, लेखकों, प्रकाशकों और विद्यार्थियों को एक बड़ा मंच मिलेगा। महोत्सव का उद्घाटन 24 नवंबर को शाम 6 बजे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया जाएगा। आयोजन की आधिकारिक घोषणा आयोजन स्थल पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। इस अवसर पर मुख्य आयोजक अमित साटम, मुख्य संयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के निदेशक युवराज मलिक और मुंबई विश्वविद्यालय के प्र-कुलगुरु डॉ. अजय भामरे उपस्थित रहे।
200 Publishers और 600 से अधिक Book Stalls
मुंबई पुस्तक महोत्सव में लगभग 200 प्रकाशकों की भागीदारी रहेगी। यहां 600 से अधिक पुस्तक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें विभिन्न भारतीय भाषाओं, साहित्यिक विधाओं और विषयों की पुस्तकों का विशाल संग्रह उपलब्ध होगा। पाठकों को अपनी पसंद की किताबें देखने, खरीदने और साहित्य की विविध दुनिया से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
100 से अधिक कार्यक्रम और Literary Sessions
छह दिनों के दौरान 100 से अधिक कार्यक्रमों और विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा। इनमें साहित्यिक संवाद, लेखकों के साथ सीधा संवाद, पुस्तक विमोचन समारोह, विषय आधारित प्रदर्शनियां, बच्चों के लिए विशेष गतिविधियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल होंगे।
‘वंदे मातरम्’ और सरदार पटेल पर विशेष Exhibition
मुख्य आयोजक अमित साटम के अनुसार, महोत्सव में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्षों के ऐतिहासिक सफर और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर विशेष प्रदर्शनकारियों का आयोजन किया जाएगा। इन प्रदर्शनकारियों के माध्यम से देश के इतिहास, राष्ट्रीय चेतना और महान व्यक्तियों के योगदान को दर्शाया जाएगा।

बच्चों से लेकर साहित्य प्रेमियों तक के लिए विशेष आयोजन
मुख्य संयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी ने कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए कहा कि प्रतिदिन अलग-अलग समय पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी।
- सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बच्चों के लिए विशेष गतिविधियों
- दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक लेखक मंच और साहित्यिक संवाद।
- शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम।
Entry Free, सभी के लिए खुला रहेगा महोत्सव
आयोजकों के अनुसार, मुंबई पुस्तक महोत्सव 2026 में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों में पढ़ने की आदत विकसित करना, नई पीढ़ी को पुस्तकों से जोड़ना और देश में पुस्तक एवं साहित्य संस्कृति को मजबूत बनाना है।-महोत्सव से संबंधित कार्यक्रमों और अन्य जानकारियों के लिए इच्छुक लोग आधिकारिक वेबसाइट www.mumbaibookfestival.com पर विजिट कर सकते हैं। डिजिटल युग में जब लोगों की पढ़ने की आदतों में बदलाव आ रहा है, ऐसे समय में मुंबई पुस्तक महोत्सव 2026 एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है।
200 प्रकाशकों, 600 से अधिक पुस्तक स्टॉल और 100 से ज्यादा कार्यक्रमों के साथ यह आयोजन मुंबई को साहित्य और ज्ञान के एक बड़े केंद्र के रूप में प्रस्तुत करेगा। अब देखना होगा कि मुंबईकर और युवा पीढ़ी इस पुस्तक महाकुंभ में कितनी उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हैं।



