Trending

राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों से सतर्कता बढ़ाने का किया आह्वान

Rajnath Singh calls on the armed forces to increase vigilance.

नई दिल्ली:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों से देश की सुरक्षा को मजबूत बनाए रखने के लिए आक्रामक और रक्षात्मक, दोनों क्षमताओं को लगातार विकसित करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती तकनीक और आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप को देखते हुए सशस्त्र बलों को हर तरह की चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। अचानक होने वाले हमलों और नए प्रकार के सुरक्षा खतरों का प्रभावी जवाब देने के लिए बेहतर रणनीति, मजबूत निगरानी व्यवस्था और आपसी तालमेल बेहद जरूरी है। रक्षा मंत्री गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित वायु सेना कमांडर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युद्ध की परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं। ऐसे में केवल पारंपरिक सैन्य क्षमताओं पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि नए तकनीकी क्षेत्रों में भी मजबूती हासिल करना जरूरी है। उन्होंने सशस्त्र बलों को अपनी तैयारियों की लगातार समीक्षा करने और भविष्य में सामने आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखकर रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। राजनाथ सिंह ने खुफिया जानकारी जुटाने और निगरानी की क्षमताओं को लगातार मजबूत करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि संभावित खतरों की समय रहते पहचान करना और उनसे निपटने के लिए पहले से तैयारी रखना देश की सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसके लिए विभिन्न रक्षा और निगरानी प्रणालियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी चुनौती के समय सशस्त्र बल तेजी से और प्रभावी तरीके से प्रतिक्रिया दे सकें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जवानों को हर परिस्थिति में सतर्क और मुस्तैद रहना चाहिए।

आधुनिक युद्ध का बदल रहा स्वरूप

रक्षा मंत्री ने कहा कि आधुनिक युद्ध अब केवल पारंपरिक क्षेत्रों तक सीमित नहीं रह गया है। मिसाइल, ड्रोन और उन्नत हथियार प्रणालियों के बढ़ते इस्तेमाल ने युद्ध की प्रकृति को पहले से कहीं अधिक जटिल बना दिया है। इसके साथ ही ऐसे क्षेत्र भी महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं, जहां सीधे संपर्क के बिना ही सुरक्षा चुनौतियां पैदा हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि बदलते हालात में सशस्त्र बलों को अपनी कार्यप्रणाली और रणनीतिक तैयारियों में भी आवश्यक बदलाव करने होंगे। उन्होंने भारतीय वायु सेना से इलेक्ट्रिकल्स, साइबर और अंतरिक्ष जैसे उभरते क्षेत्रों में विशेष रणनीति और मजबूत ढांचा विकसित करने का आह्वान किया। रक्षा मंत्री के मुताबिक, इन क्षेत्रों में बेहतर तैयारी और तकनीकी क्षमता भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने आधुनिक तकनीक के अनुरूप रक्षा व्यवस्था को विकसित करने और विभिन्न क्षेत्रों में क्षमताओं को मजबूत बनाने की जरूरत पर बल दिया।

वायु सेना के प्रदर्शन की सराहना

राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान और उस के बाद भारतीय वायु सेना की रणनीतियों तथा संचालन के तरीकों को प्रभावी ढंग से लागू करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि वायु सेना के जवानों ने अपने दायित्वों को निभाते हुए पेशेवर रवैये, संयम और सूझबूझ का परिचय दिया। रक्षा मंत्री ने वायु सैनिकों के समर्पण और जिम्मेदारी के साथ काम करने की भावना की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में सशस्त्र बलों की तैयारी, अनुशासन और पेशेवर क्षमता बेहद अहम होती है। बदलते सुरक्षा परिदृश्य में भारतीय वायु सेना को अपनी क्षमताओं को और बेहतर बनाने के साथ ही नई तकनीकों के अनुरूप खुद को तैयार रखना होगा।

अग्निवीरों के दूसरे कार्य पर भी रखी बात

सम्मेलन के दौरान रक्षा मंत्री ने अग्निवीरों के लिए दूसरे कार्य के प्रावधान का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह निर्णय सशस्त्र बलों से मिले सुझावों के आधार पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार नीतिगत फैसले लेते समय सशस्त्र बलों के अनुभव और सुझावों को महत्व देती है। रक्षा मंत्री ने इस बात को दोहराया कि सरकार सेना की आवश्यकताओं और सुझावों को ध्यान में रखते हुए नीतिगत निर्णय लेने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि देश की सुरक्षा के लिए पारंपरिक सैन्य ताकत के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी क्षमताओं का विकास भी जरूरी है। खुफिया जानकारी, निगरानी, साइबर सुरक्षा, इलेक्ट्रिकल्स युद्ध और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में बेहतर तैयारी से सशस्त्र बलों की क्षमता को मजबूत किया जा सकता है।

सम्मेलन में उनका संदेश यही रहा कि बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य के बीच भारतीय सशस्त्र बलों को हर संभावित चुनौती के लिए तैयार और सतर्क रहना चाहिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker