Trending

मसूरी शहीद स्थल पर गणेश जोशी ने शहीदों को किया नमन

Ganesh Joshi paid tribute to the martyrs at the Mussoorie Martyrs' Memorial.

उत्तराखण्ड, देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी स्थित शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पृथक उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलनकारियों को नमन किया और उनके अदम्य साहस, संघर्ष एवं बलिदान को याद किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण राज्य आंदोलनकारियों के वर्षों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। राज्य की स्थापना के लिए आंदोलनकारियों ने लंबा संघर्ष किया और अनेक लोगों ने अपने प्राणों तक की आहुति दी। उन्हीं के संघर्षों की बदौलत आज उत्तराखण्ड एक अलग राज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होना प्रत्येक प्र-देशवासी के लिए गर्व और गौरव का विषय है। इन वर्षों में प्रदेश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आधारभूत सुविधाओं, पर्यटन और अन्य क्षेत्रों में राज्य ने निरंतर प्रगति की है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार आंदोलनकारियों की भावनाओं, सपनों और आकांक्षाओं के अनुरूप उत्तराखण्ड को समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे और उत्तराखण्ड विकास के नए आयाम स्थापित करे।

उन्होंने प्रदेशवासियों से भी आह्वान किया कि वे राज्य आंदोलन के इतिहास, शहीदों के बलिदान और उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को याद रखते हुए प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। मसूरी शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने संकल्प दोहराया कि शहीदों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। राज्य की एकता, अखंडता और विकास को मजबूत करना ही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उत्तराखण्ड राज्य की 26 वर्षों की विकास यात्रा उन अमर शहीदों के संघर्ष और बलिदान की देन है, जिन्होंने पृथक राज्य का सपना साकार करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। आज आवश्यकता है कि उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड को विकास, सुशासन, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के नए शिखर तक पहुंचाया जाए। शहीदों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूरे होने पर शहीदों के बलिदान को किया याद, समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड बनाने का लिया संकल्प

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker