Trending

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर दिखेगी घाटों की छटा

Kashi gets a makeover for the air show; the charm of the ghats will be on display on its walls.

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रस्तावित एयर शो को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन के मद्देनजर योगी सरकार काशी को आकर्षक रूप देने के लिए शहर के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर नमो घाट तक प्रमुख मार्गों, भवनों, फ्लाईओवर, अंडरपास और दीवारों को जाने-संवारने का काम तेजी से किया जा रहा है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में काशी की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहचान को दर्शाने वाली कलाकृतियां बनाई जा रही हैं, ताकि यहां आने वाले लोगों को बनारस की परंपरा और विरासत की झलक मिल सके। एयर शो के मद्देनजर शहर के प्रमुख रास्तों को नया रूप देने की तैयारी है। सड़कों के किनारे स्थित दीवारों पर गंगा की लहरों, घाटों और काशी की पहचान से जुड़े दृश्यों को उकेरा जा रहा है। इन चित्रों के जरिए वाराणसी की प्राचीन संस्कृति और गंगा घाटों की खूबसूरती को दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, कई भवनों पर सुबहे बनारस की झलक दिखाने की तैयारी है, जिससे शहर की आध्यात्मिक पहचान और सांस्कृतिक वातावरण को कलात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया जा सके।

दीवारों पर उकेरी जा रही काशी की पहचान

शहर के सौंदर्यीकरण के तहत दीवारों को आकर्षक चित्रों से सजाया जा रहा है। इन चित्रों में गंगा की लहरों और घाटों के दृश्यों को प्रमुखता दी जा रही है। काशी के घाट देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। ऐसे में दीवारों पर घाटों की छटा उकेरकर शहर की पहचान को और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य शहर में प्रवेश करने वाले लोगों को शुरुआत से ही काशी की सांस्कृतिक विरासत का अनुभव कराना है। बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक आने वाले प्रमुख मार्गों पर सौंदर्यीकरण का काम होने से आयोजन के दौरान शहर का बाहरी स्वरूप भी आकर्षक दिखाई देने की उम्मीद है। प्रमुख भवनों और सार्वजनिक स्थानों को भी शहर की सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप सजाने पर जोर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़िए भारत-न्यूजीलैंड समझौता, भारतीय उत्पादों को शुल्क-मुक्त एंट्री

रोशनी से जगमगाएंगे प्रमुख मार्ग और पुल

सौंदर्यीकरण के साथ-साथ शहर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। स्ट्रीट लाइटों, पेड़ों और पुलों पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। इसका उद्देश्य प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों को अधिक आकर्षक बनाना है। एयर शो के दौरान शहर पहुंचना वाले लोगों को काशी का सुसज्जित स्वरूप देखने को मिले, इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर सजावट और रोशनी की व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। फ्लाईओवर और अंडरपास जैसे प्रमुख ढांचों को भी सौंदर्यीकरण अभियान में शामिल किया गया है। दीवारों पर कलात्मक चित्रकारी और प्रमुख स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था से शहर के दृश्य स्वरूप को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके जरिए काशी की आधुनिक शहरी सुविधाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक पहचान को एक साथ प्रस्तुत करने की तैयारी है।

एयर शो के जरिए काशी की सांस्कृतिक विरासत को दिखाने की तैयारी

वाराणसी अपनी धार्मिक परंपराओं, गंगा घाटों, मंदिरों और सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-दुनिया में पहुंचाने जाती है। प्रस्तावित एयर शो को देखते हुए शहर को इस तरह सजाने की योजना है कि यहां आने वाले लोगों को काशी की विशिष्ट पहचान का अनुभव हो सके। गंगा घाटों के दृश्य, सुबहे बनारस की झलक और आकर्षक रोशनी इस तैयारी का अहम हिस्सा हैं। शहर के प्रमुख मार्गों को जाने-संवारने से आयोजन के दौरान लोगों को काशी का अलग रूप देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों और भवनों पर की जा रही चित्रकारी शहर की सांस्कृतिक विशेषताओं को सामने लाने का माध्यम बनेगी। एयर शो के मद्देनजर चल रहे इन कार्यों में काशी की परंपराओं और स्थानीय पहचान को प्रमुखता देने की कोशिश की जा रही है। कुल मिलाकर, प्रस्तावित एयर शो से पहले वाराणसी को आकर्षक स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण का काम किया जा रहा है। बाबतपुर एयरपोर्ट से नमो घाट तक मार्गों, दीवारों, भवनों, फ्लाईओवर और अंडरपास को सजाने के साथ रोशनी की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

तैयारियों का मकसद आयोजन के दौरान काशी पहुंचना वाले लोगों के सामने शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और गंगा घाटों की खूबसूरती को प्रमुखता से प्रस्तुत करना है।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker