Trending

राज्य सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

State government committed to the all-round development of farmers Chief Minister Dr. Mohan Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों के सर्वांगीण विकास और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण, देवास में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ एवं जिला स्तरीय किसान मेले को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों और अन्नदाताओं को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी की पावन धरा देवास में कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित में आयोजित यह महाअभियान सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि मां की कृपा और शासन के कड़े निर्णयों से प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्ति मिली है।

देवास के किसान कृषि नवाचारों में बन रहे आदर्श

मुख्यमंत्री ने देवास जिले के किसानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के अन्नदाता आधुनिक कृषि तकनीकों और प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय नवाचार कर रहे हैं। किसानों के इन प्रयासों से देवास जिला प्रदेश में कृषि विकास के एक आदर्श मॉडल के रूप में उभर रहा है। उन्होंने किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों को प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 45वें जिले में आयोजन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा भाव को आगे बढ़ाते हुए देवास प्रदेश का 45वां जिला है, जहां ‘बलराम कृषि महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

वहीं, विधायक गायत्री राजे पवार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों और देवास की मंडी व्यवस्था को अभूतपूर्व संबल प्रदान किया है।

किसानों को आधुनिक खेती और उन्नत बीजों की जानकारी

किसान मेले का मुख्य उद्देश्य कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती तथा श्रीअन्न (मिलेट मिशन) को बढ़ावा देना रहा। मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने रबी सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली फसलों की प्रमाणित किस्मों की जानकारी दी।

वैज्ञानिकों ने गेहूं, चना, मसूर और सरसों की उन्नत किस्मों के साथ बेहतर कृषि तकनीकों पर किसानों का मार्गदर्शन किया। मेले के माध्यम से किसानों को खेती की आधुनिक पद्धतियों, उत्पादन बढ़ाने के उपायों और कृषि क्षेत्र में नवाचार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker