Trending

उज्जैन में उमा-सांझी महोत्सव का आगाज, 12 अक्टूबर को शाही अंदाज में निकलेगी माता उमा की सवारी

Uma-Sanjhi Festival begins in Ujjain; procession of Goddess Uma to be taken out in a grand, royal style on October 12.

उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार को परंपरागत उमा-सांझी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ घट स्थापना और पूजन के साथ हुआ। पुजारी घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में वैदिक विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने भी पूजन में सहभागिता की।

छह से 12 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस सात दिवसीय महोत्सव में धार्मिक परंपराओं के साथ-साथ मालवा की लोक संस्कृति, कला और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। महोत्सव के दौरान मंदिर के सभा मंडप में प्रतिदिन आकर्षक रंगोलियां सजाई जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

महोत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। 7 अक्टूबर को चित्रकला प्रतियोगिता, 8 अक्टूबर को श्लोक पाठ और 10 अक्टूबर को तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं, 11 अक्टूबर को कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा।

 उमा-सांझी महोत्सव का मुख्य आकर्षण 12 अक्टूबर को माता उमा की सवारी होगी। शाम 4 बजे विधिवत पूजन के बाद माता उमा की सवारी रामघाट के लिए रवाना होगी। रामघाट पहुंचने पर जवारे और संजा का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा।उमा-सांझी महोत्सव उज्जैन की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। महोत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को जहां धार्मिक आस्था से जुड़ने का अवसर मिलेगा, वहीं मालवा की लोक कला और संस्कृति को भी करीब से देखने का मौका मिलेगा।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker