Trending

यूपी के मेरठ में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़ हिस्ट्रीशीटर समेत पांच गिरफ्तार

Fake currency racket busted in Meerut UP five arrested including a history-sheeter.

 Lucknow : उत्तर प्रदेश के मेरठ में नकली नोटों के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। भावनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर साजिद उर्फ पिस्टल समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में भावनपुर थाने में तैनात 2025 बैच के दो सिपाही आशीष कुमार और प्रश्नचित्त आनंद भी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लोगों को नकली नोटों की गड्डियां देकर तीन गुना रकम देने का लालच देते थे। इसके बाद नकली नोटों के नाम पर लोगों से रकम ऐंठी जाती थी। गिरोह के इस पूरे खेल में पुलिसकर्मियों की कथित मिलीभगत भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500, 200 और 100 रुपये के नोटों की कुल 33 गड्डियां बरामद की हैं। जांच में सामने आया कि इन गड्डियों में ऊपर और नीचे एक-दो असली नोट लगाए गए थे, जबकि बीच में कागज की कटिंग भरी गई थी। इस तरह तैयार की गई गड्डियों को असली नोटों की गड्डी बताकर लोगों को झांसा दिया जाता था।

साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 हजार रुपये की असली नकदी भी बरामद की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और इस नेटवर्क में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ भावनपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर भी मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपियों ने वर्दी और पुलिस विभाग से जुड़े अपने प्रभाव का इस्तेमाल ठगी के इस नेटवर्क में किस तरह किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker