
दुर्गादेवी की प्रतिमा लेकर जा रही बोलेरो को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत
Truck hits Bolero carrying Durga Devi idol 7 dead.
महाराष्ट्र, अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में धामणगांव रेलवे के पास समृद्धी महामार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है,जानकारी के मुताबिक, वर्धा जिले के सिंदी मेघे स्थित नवदुर्गा पूजा उत्सव समिति के सदस्य शेगांव से दुर्गादेवी की प्रतिमा लेकर वर्धा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बोलेरो पिकअप को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल धामणगांव ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को आगे के इलाज के लिए सावंगी और सेवाग्राम के अस्पतालों में रेफर किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, 5 घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए लोग वर्धा जिले के सिंदी मेघे क्षेत्र की नवदुर्गा पूजा उत्सव समिति से जुड़े हुए थे। वे दुर्गादेवी की प्रतिमा लेकर वापस वर्धा की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवारों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है।
- समृद्धि महामार्ग, धामणगांव रेलवे के पास (चैनल नंबर 97), अमरावती जिला, महाराष्ट्र।
- 7 लोगों की मौत और करीब 19-21 लोग घायल।
- पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक/कंटेनर द्वारा बोलेरो पिकअप को जोरदार टक्कर मारना।
- वर्धा जिले के सिंदी मेघे की नवदुर्गा पूजा समिति के सदस्य शेगांव से दुर्गादेवी की प्रतिमा लेकर लौट रहे थे।
- घायलों को धामणगांव अस्पताल और आगे के इलाज के लिए सावंगी व सेवाग्राम अस्पताल भेजा गया।



