CAG रिपोर्ट के पर रेलवे का बड़ा एक्शन! यात्रियों को मिलेगा साफ-सुरक्षित पानी
After the CAG report, the big action of the railways! Clean and safe water will be available at 20 thousand places
नई दिल्ली: रेल यात्रियों को सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता का पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर CAG की रिपोर्ट सामने आने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ दिनभर समीक्षा बैठक की। बैठक में स्टेशनों पर पीने के पानी की उपलब्धता, गुणवत्ता और मौजूदा व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई।
20 हजार जगहों पर लगाए जाएंगे ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम
रेल मंत्रालय के अनुसार, यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए करीब 20,000 स्थानों पर ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम तुरंत स्थापित किए जाएंगे। इस व्यवस्था में पानी को साफ करने के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता का पानी उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। इन स्थानों पर वॉटर कूलर समेत पानी शुद्ध करने वाली व्यवस्थाएं भी स्थापित की जाएंगी, ताकि यात्रियों को स्टेशनों पर पीने के लिए स्वच्छ पानी आसानी से मिल सके।

पानी की क्वालिटी पर होगी लगातार निगरानी
रेलवे ने करीब 20,000 स्थानों पर पानी की सफाई और गुणवत्ता की मॉनिटरिंग के लिए व्यापक सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच करना और किसी भी तरह की लापरवाही को समय रहते दूर करना है। रेलवे बोर्ड स्तर पर इस पूरी व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी। पानी की गुणवत्ता से जुड़े मामलों में नियमित परीक्षण और रिपोर्टिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
पुराने पानी के टैंक भी बदले जाएंगे
समीक्षा के दौरान पुराने और अनुपयोगी पानी के टैंकों को लेकर भी गंभीरता दिखाई गई। रेलवे ने ऐसे पुराने और खराब पानी के टैंकों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही स्टोरेज टैंकों की नियमित सफाई, रखरखाव और पानी की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित की जाएगी। रेलवे बोर्ड इन गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग करेगा।
यह भी पढ़िए : शिव भक्ति में डूबा महाराष्ट्र! श्रावण सोमवार पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिक जिम्मेदारी
रेल मंत्रालय का कहना है कि यात्रियों को साफ और सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध कराना रेलवे की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। नए कदमों का उद्देश्य पेयजल व्यवस्था को मजबूत करना और पानी की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होने देना है। cagney की रिपोर्ट के बाद रेलवे की ओर से उठाए गए इन कदमों को यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सुधारात्मक पहल माना जा रहा है। आने वाले समय में स्टेशनों पर पेयजल व्यवस्था की गुणवत्ता और उपलब्धता को लेकर निगरानी और सख्त किए जाने की उम्मीद है।



