AI FutureReady Conclave 2026: जितिन प्रसाद ने बताया यूपी का AI मिशन
AI FutureReady Conclave 2026: Jitin Prasada Outlines UP's AI Mission
आगरा: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद और केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल आज आगरा में आयोजित दो दिवसीय AI FutureReady Conclave 2026 के समापन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी मौजूद रहे। दो दिवसीय कॉन्क्लेव में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की संभावनाओं, तकनीकी विकास, नवाचार और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा हुई। समापन समारोह में AI को भारत के विकास और उत्तर प्रदेश की नई तकनीकी अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।
मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में AI के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा यूपी
कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीक के बदलते दौर में AI की भूमिका लगातार बढ़ रही है और उत्तर प्रदेश में भी इसके इस्तेमाल तथा तकनीकी क्षमता को बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी की सोच का धरातल पर दिख रहा असर
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में जितिन प्रसाद ने कहा कि AI को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप देश में जो कार्य किए जा रहे हैं, उनका असर अब धरातल पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने AI को भविष्य की महत्वपूर्ण तकनीक बताते हुए कहा कि भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर जिस स्तर पर काम हो रहा है, उससे देश की तकनीकी क्षमता को नई दिशा मिल रही है।
यह भी पढ़िए :‘इको-एजुकेशनल हब’ से पर्यावरण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान
‘AI के बिना विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता भारत’
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने AI की उपयोगिता पर जोर देते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बिना भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में AI शिक्षा, उद्योग, प्रशासन, रोजगार, स्वास्थ्य और विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ऐसे में भारत को तकनीकी बदलाव के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ना होगा।
युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में AI की अहम भूमिका
कॉन्क्लेव में AI आधारित तकनीकों को लेकर युवाओं, विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों के लिए पैदा हो रहे नए अवसरों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम का उद्देश्य AI के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य के लिए AI-ready workforce तैयार करने की दिशा में संवाद को मजबूत करना रहा।
समापन समारोह में केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार के मंत्रियों, शिक्षाविदों, तकनीकी विशेषज्ञों और अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।



