Trending

FDA ने BMC मुख्यालय की कमल कैंटीन की सील

FDA Seals 'Kamal Canteen' at BMC Headquarters

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : मुंबई महानगरपालिका मुख्यालय स्थित ‘कमल कैंटीन’ पर गुरुवार को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कैंटीन को सील कर दिया। खराब खाद्य गुणवत्ता और लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर कैंटीन का लाइसेंस 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि महानगरपालिका के इतिहास में पहली बार मुख्यालय परिसर की किसी कैंटीन पर इस तरह की कार्रवाई हुई है।

महानगरपालिका की ‘NX’ बिल्डिंग में संचालित इस कैंटीन के खिलाफ पिछले कई दिनों से कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से भोजन की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। हाल ही में एक कर्मचारी की छाछ में मक्खी मिलने और भोजन में प्लास्टिक का धागा पाए जाने की घटनाओं ने मामले को गंभीर बना दिया। मीडिया में खबरें प्रकाशित होने के बाद FDA ने दोबारा निरीक्षण किया, जिसमें किचन में गंदगी, मक्खियों का प्रकोप, तापमान नियंत्रण में लापरवाही, कर्मचारियों के मेडिकल एवं FoSTaC प्रमाणपत्रों की कमी तथा आवश्यक रिकॉर्ड के अभाव जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।

यह भी पढ़िए :
नवी मुंबई से भारत टैक्सी का शुभारंभ, CM ने दिखाई हरी झंड

स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में चेयरमैन प्रभाकर शिंदे ने मामले पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कैंटीन बंद होने से नगर निगम कर्मचारी, आगंतुक और आजाद मैदान में तैनात पुलिसकर्मियों को भोजन की व्यवस्था में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker