जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं PV सिंधु
P.V. Sindhu Reaches Japan Open Quarter-finals
दिल्ली/प्रतिनिधी : भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु ने जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। गुरुवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सिंधु ने चीन की मजबूत खिलाड़ी हान यू को लगातार दो गेमों में 21-16, 21-14 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। मैच की शुरुआत से ही सिंधु पूरे आत्मविश्वास के साथ कोर्ट पर उतरीं। उन्होंने आक्रामक खेल, सटीक स्मैश और बेहतरीन डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी पर लगातार दबाव बनाए रखा। पहले गेम में बढ़त बनाने के बाद सिंधु ने दूसरे गेम में भी शानदार लय कायम रखी और मुकाबले को सीधे गेमों में अपने नाम कर लिया।
यह भी पढ़िए : पंढरपुर में मिलावटी भोजन पर सख्त कार्रवाई, 3 दुकानें बंद
इस जीत के साथ सिंधु ने टूर्नामेंट में भारत की उम्मीदों को मजबूत किया है। अब उनसे क्वार्टर फाइनल में भी इसी तरह के दमदार प्रदर्शन की अपेक्षा की जा रही है। वहीं, पुरुष सिंगल्स में भारत को निराशा हाथ लगी। लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी अपने-अपने शुरुआती मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके साथ ही पुरुष सिंगल्स में भारत की चुनौती समाप्त हो गई, जबकि महिला सिंगल्स में अब सभी की निगाहें पी. वी. सिंधु के अगले मुकाबले पर टिकी हैं।



