Trending

नोएडा की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग, 2 की मौत

Massive fire in Noida five-storey building; 2 dead

नोएडा/प्रतिनिधी : नोएडा स्थित सेक्टर-66 के ममूरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इमारत में फंसे 50 से अधिक लोगों को दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग इमारत के बेसमेंट में खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट होने से लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बेसमेंट में खड़े कई दोपहिया व चारपहिया वाहन इसकी चपेट में आकर जल गए। आग से उठे घने धुएं के कारण ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोग अपने कमरों में फंस गए।

यह भी पढ़िए :
भारत-बेल्जियम रणनीतिक साझेदारी को नई गति

सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान चलाकर 50 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इमारत में पर्याप्त अग्नि सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी और भवन के पास फायर विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र (फायर एनओसी) भी उपलब्ध नहीं थी। बताया जा रहा है कि इमारत में 50 से अधिक कमरे हैं, जिनमें करीब 150 लोग रहते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों और सुरक्षा संबंधी लापरवाही की जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker