Trending

CM फडणवीस का बड़ा फैसला, ST डिपो होंगे रीडेवलप

CM Fadnavis' big decision, ST Depot will be redeveloped

मुंबई/सान्वी देशपांडे : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मुंबई में आयोजित परिवहन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (MSRTC) को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए ST डिपो के नियोजित रीडेवलपमेंट पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ST डिपो की उपलब्ध भूमि और संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आय बढ़ाने की दिशा में ठोस और समयबद्ध कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के प्रत्येक ST डिपो की क्षमता, भौगोलिक स्थिति और स्थानीय आवश्यकताओं का अध्ययन कर अलग-अलग विकास योजना तैयार की जाए। साथ ही पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के माध्यम से रीडेवलपमेंट परियोजनाओं को गति देने के लिए आवश्यक नीति प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किए जाएं।

यह भी पढ़िए :
महाराष्ट्र में बारिश की कमी से खरीफ फसल संकट में

बैठक में यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और निर्बाध सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ST डिपो, मेट्रो और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को एकीकृत कर आधुनिक मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब विकसित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा MSRTC की आधारभूत संरचना, यात्री सुविधाओं और वित्तीय स्थिरता को मजबूत करने के लिए दीर्घकालिक रणनीति तैयार करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सरकार का मानना है कि इन योजनाओं के लागू होने से परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता और महामंडल की आर्थिक स्थिति दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker