Trending

सुप्रीम कोर्ट में आज राम मंदिर डोनेशन केस की सुनवाई

Supreme Court to Hear Ram Mandir Donation Case Today

दिल्ली/प्रतिनिधी : अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के डोनेशन में कथित अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई कर सकता है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी शामिल हैं, मामले की सुनवाई करेगी। याचिकाकर्ताओं ने मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) अथवा सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र एवं समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। साथ ही मंदिर में प्राप्त दान राशि के वित्तीय लेन-देन का फोरेंसिक ऑडिट कराने की भी अपील की गई है।

यह भी पढ़िए : 
20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र, 19 को अहम बैठक

उधर, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक जांच में दान की नकद राशि के हिसाब-किताब में कथित गंभीर त्रुटियां सामने आने की बात कही गई है। जांच के दौरान CCTV फुटेज की समीक्षा में दान की गणना प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था में भी कुछ कमियां पाए जाने का दावा किया गया है। मामले में पहले कुछ संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच अभी जारी है। अब पूरे देश की नजर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी है। अदालत के निर्देश इस मामले की जांच की दिशा और आगे की कानूनी प्रक्रिया तय करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker