Phu Quoc Tragedy: आज भारत लाए जाएंगे 15 भारतीयों के शव
Phu Quoc Tragedy: Bodies of 15 Indians to be Brought to India Today
मुंबई/सान्वी देशपांडे : वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास नाव पलटने की दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाले 15 भारतीय पर्यटकों के पार्थिव शरीर आज भारत लाए जाएंगे। वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी आधिकारिक जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। दूतावास के अनुसार, पार्थिव शरीरों को लेकर विशेष विमान स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे हो ची मिन्ह सिटी से रवाना होगा। विमान के भारतीय समयानुसार रात करीब 9:30 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने की संभावना है।
यह भी पढ़िए : भारत-EU व्यापार परिषद की बैठक में शामिल होंगे जयशंकर
भारतीय दूतावास ने बताया कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और संबंधित राज्य सरकारों से भी समन्वय स्थापित किया गया है, ताकि पार्थिव शरीरों को उनके गृह राज्यों तक सम्मानपूर्वक पहुंचाया जा सके। राज्य प्रशासन को पीड़ित परिवारों के साथ संपर्क बनाए रखने और अंतिम संस्कार की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया है। इस हादसे के बाद भारत सरकार और वियतनाम प्रशासन लगातार राहत एवं समन्वय कार्य में जुटे रहे। दुर्घटना में जान गंवाने वाले भारतीय पर्यटकों के प्रति पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।



