Trending

राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच 23 कर्मचारियों का इस्तीफा

23 Employees Resign Amidst Ram Mandir Donation Controversy

अयोध्या/प्रतिनिधी : श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दान राशि की गिनती से जुड़े 23 कर्मचारियों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया है। कर्मचारियों के इस सामूहिक इस्तीफे को हाल ही में चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के बाद लागू की गई नई कार्य व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। नई व्यवस्था के अनुसार कर्मचारियों को अब सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक ड्यूटी करनी होगी, जबकि छुट्टियों के नियमों में भी बदलाव किया गया है।

इस्तीफों के बाद फिलहाल दान राशि की गिनती के लिए केवल 13 कर्मचारी ही शेष रह गए हैं। ट्रस्ट ने दान गिनती प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति का निर्णय लिया है। नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के लिए पुलिस सत्यापन अनिवार्य होगा तथा उन्हें बिना जेब वाली विशेष वर्दी पहनकर ही काम करना होगा।

यह भी पढ़िए :
भारतीय नौसेना की ताकत बनेगा महेंद्रगिरि
उधर, मामले की जांच कर रही पुलिस की विशेष टीम ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए आरोपी लव कुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

इस बीच राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे और हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं इंजीनियरों के साथ निर्माण कार्यों, गुणवत्ता और नई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। वे शुक्रवार को राम कथा संग्रहालय में भी समीक्षा बैठक करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker