Trending

भारत-म्यांमार सीमा पर 31 हजार करोड़ की बाड़बंदी

Fencing along the India-Myanmar border at a cost of ₹31,000 crore

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सुरक्षित सीमा, समृद्ध सीमावर्ती क्षेत्र और जागरूक समाज मिलकर देश की सुरक्षा को मजबूत बना सकते हैं। नई दिल्ली में सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश को पूरी तरह घुसपैठ मुक्त बनाने के लिए मजबूत और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था विकसित कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमावर्ती क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे में वैज्ञानिक तरीके से 400 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। गृह मंत्री ने कहा कि भारत-म्यांमार सीमा पर 1,600 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में लगभग 31 हजार करोड़ रुपये की लागत से बाड़बंदी का कार्य किया जा रहा है, जिससे अवैध घुसपैठ, तस्करी और अन्य सुरक्षा चुनौतियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

यह भी पढ़िए : 
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी घमासान, भूपेश बघेल की अहम बैठक

अमित शाह ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि सीमावर्ती गांवों में पलायन रोकने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने जनसांख्यिकीय परिवर्तनों की समय पर जानकारी जुटाने और परोक्ष युद्ध, कट्टरपंथ, मादक पदार्थों की तस्करी तथा ड्रोन से जुड़े खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। सम्मेलन में विभिन्न सीमावर्ती राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस अधीक्षकों तथा गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker