Trending

नासिक में भारी बारिश का रेड अलर्ट! मंदिर और स्कूल-कॉलेज बंद

'Red Alert' for Heavy Rain in Nashik; Schools and Colleges Closed

नासिक/सान्वी देशपांडे : नासिक शहर और जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। बीती रात 8:30 बजे से आज सुबह 5:30 बजे तक जिले में 61.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इगतपुरी क्षेत्र में तेज बारिश के चलते निफाड़ तालुका स्थित नंदूर-मधेश्वर बांध से 3,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

भारतीय मौसम विभाग ने जताई बादल फटने की आशंका

भारतीय मौसम विभाग ने आज त्र्यंबकेश्वर, इगतपुरी और नासिक तालुका के पश्चिमी हिस्सों में बादल फटने की आशंका जताई है। संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने विस्तृत आपदा प्रबंधन योजना लागू कर दी है और सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़िए :
श्रीलंका में भारत के भूपिन शर्मा ने रचा नया इतिहास

सभी स्कूल, कॉलेज और साप्ताहिक बाजार रहेंगे बंद

जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नासिक महानगरपालिका क्षेत्र को छोड़कर त्र्यंबकेश्वर, इगतपुरी, पेठ, डिंडोरी, सुरगाना और नासिक ग्रामीण क्षेत्रों में सभी स्कूल, कॉलेज और साप्ताहिक बाजार अगले आदेश तक बंद रहेंगे। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने तक खेतों में जाने से बचें। वहीं नागरिकों से भी केवल अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकलने का आग्रह किया गया है।

त्र्यंबकेश्वर मंदिर और सप्तश्रृंगी देवी मंदिर भी रहेंगे बंद

सुरक्षा के मद्देनज़र त्र्यंबकेश्वर मंदिर और वाणी स्थित सप्तश्रृंगी देवी मंदिर बुधवार सुबह तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे। इसके अलावा पुलिस ने सभी किलों, झरनों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी है तथा पर्यटकों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker