Trending

CBI का बड़ा एक्शन!BRO घोटाले में 26 जगह छापेमारी

Major CBI Action! Raids at 26 Locations in BRO Scam

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : सीबीआई ने सीमा सड़क संगठन (BRO) में सरकारी धन के कथित गबन और भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर के 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 26 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, असम, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में की गई।

यह मामला लद्दाख में BRO के प्रोजेक्ट विजयक और प्रोजेक्ट योजक के तहत कैजुअल श्रमिकों की नियुक्ति में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। आरोप है कि फर्जी श्रमिकों के नाम पर भुगतान जारी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। रक्षा मंत्रालय की शिकायत और BRO की आंतरिक जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर सीबीआई ने इस मामले में चार एफआईआर दर्ज की हैं।

यह भी पढ़िए :
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, मुंबई हाई अलर्ट पर

एफआईआर में लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर और इंजीनियर रैंक के कुल 10 अधिकारियों के अलावा कुछ निजी व्यक्तियों को भी नामजद किया गया है। आरोपियों पर सरकारी धन के गबन, धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक साजिश, भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीबीआई के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए हैं। एजेंसी ने कहा है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker