Trending

महाराष्ट्र में बारिश का कहर, मुंबई हाई अलर्ट पर

Torrential Rains Wreak Havoc in Maharashtra; Mumbai on High Alert

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : महाराष्ट्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सबसे अधिक असर मुंबई, कोंकण, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में देखने को मिल रहा है, जहां कई स्थानों पर जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। भारी बारिश के कारण कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा है, जबकि सड़क, रेल और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

यह भी पढ़िए :
ठाणे-घोड़बंदर घाट मार्ग पर भारी जाम, बारिश से हालात बेकाबू

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। मुंबई में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए एहतियात के तौर पर आज भी स्कूल और कॉलेज बंद रखने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, जलभराव प्रभावित क्षेत्रों से 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें और मौसम विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसडीआरएफ और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करते हुए राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा सभी एजेंसियों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker