Trending

महाराष्ट्र में मॉनसून की वापसी, बारिश के आसार

Monsoon Resurgence in Maharashtra; Rain Expected

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मॉनसून को लेकर महत्वपूर्ण पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में कल से मॉनसून के फिर से सक्रिय होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। इसके चलते आगामी दिनों में वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसी बीच, मंगलवार सुबह मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई। वहीं ठाणे जिले के अधिकांश क्षेत्रों में भी सुबह के समय अच्छी बारिश हुई। पिछले कुछ दिनों से उमस और बढ़ते तापमान से परेशान लोगों को इस बारिश से काफी राहत मिली है।

यह भी पढ़िएः
कतर के LNG प्लांट में धमाका, 12 भारतीयों की मौत

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ बारिश भी हो सकती है। विभाग ने नागरिकों से मौसम संबंधी चेतावनियों और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन भी संभावित बारिश को देखते हुए सतर्क नजर आ रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker