NEET पुनर्परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर रोक
Telegram blocked ahead of NEET re-examination
दिल्ली/प्रतिनिधि : परीक्षा संबंधी धोखाधड़ी, कथित पेपर लीक और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की सिफारिश पर उठाए गए इस कदम का उद्देश्य NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा के दौरान परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करना है। एनटीए के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत आदेश जारी कर भारत में टेलीग्राम की पहुंच सीमित की है। साथ ही, टेलीग्राम को 30 जून तक अपने मैसेज एडिटिंग फीचर को निष्क्रिय करने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़िएः तिरंगे के रंगों से सजा ब्रातिस्लावा कैसल
एजेंसी का कहना है कि इस फीचर का दुरुपयोग कर फर्जी “पेपर लीक” के दावे किए जाते थे। एनटीए ने बताया कि I4C, राज्य पुलिस और अन्य एजेंसियों की मदद से कई संदिग्ध चैनल, समूह और बॉट भी हटाए गए हैं।



