प्रेस काउंसिल के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू
Process Initiated to Constitute the 15th Term of the Press Council
दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के 14वें कार्यकाल का कार्यकाल 5 अक्टूबर 2024 को समाप्त हो चुका है। इसके बाद काउंसिल के 15वें कार्यकाल के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में प्रेस काउंसिल ने योग्य संगठनों और समाचार एजेंसियों से पुनः दावे एवं आवेदन आमंत्रित किए हैं। काउंसिल के अनुसार, 9 जून को जारी नोटिस के माध्यम से प्रेस काउंसिल अधिनियम, 1978 के तहत पुनर्गठन के लिए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन पर्याप्त संख्या में दावे प्राप्त नहीं हुए। इसी कारण पात्र संगठनों को एक और अवसर प्रदान किया गया है।
यह भी पढ़िएः व्हाइट डबल क्रॉस: कूटनीति का प्रतिष्ठित स्लोवाक सम्मान
देश की समाचार एजेंसियों का संचालन करने वाले योग्य संगठन तथा स्वयं समाचार एजेंसियां 19 जून 2026 को शाम 5 बजे तक अपने आवेदन सीलबंद लिफाफे में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के नाम भेज सकती हैं। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा। विस्तृत जानकारी प्रेस काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट www.presscouncil.nic.in पर उपलब्ध है।



