Trending

दिल्ली में आज NDA की महत्वपूर्ण बैठक

Crucial NDA Meeting in Delhi Today

दिल्ली/प्रतिनिधी : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महत्वपूर्ण बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित होगी। बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का जश्न मनाया जाएगा। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एनडीए के सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे। इसके अलावा एनडीए शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़िएः
PM मोदी ने रचा भारतीय राजनीति में इतिहास

सूत्रों के अनुसार बैठक में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, बुनियादी ढांचे के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी राजनीतिक रणनीति और गठबंधन को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है। इस बैठक को आगामी चुनावों और राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker