Trending
PM मोदी ने रचा भारतीय राजनीति में इतिहास
PM Modi Creates History in Indian Politics
दिल्ली/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। 10 जून 2026 को उन्होंने देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। श्री मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और तब से लगातार देश का नेतृत्व कर रहे हैं।
यह भी पढ़िएः अमित शाह ने लॉन्च किया लैंड पोर्ट सिस्टम
इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। नेहरू ने 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक कुल 4398 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा दी थी। वहीं प्रधानमंत्री मोदी का कार्यकाल अब 4399 दिनों का हो चुका है। भाजपा और समर्थकों ने इसे “नए भारत के नेतृत्व की ऐतिहासिक उपलब्धि” बताया है, जबकि राजनीतिक गलियारों में इस रिकॉर्ड को लेकर व्यापक चर्चा हो रही है।



