Trending

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिवराय की प्रतिमा का भव्य उद्घाटन

Grand Unveiling of Chhatrapati Shivaji Maharaj's Statue at Navi Mumbai Airport

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : आज शिवराज्याभिषेक दिवस के अवसर पर नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, वन मंत्री गणेश नाइक, महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति सुनील तटकरे, विधायक प्रशांत ठाकुर, महेश बाल्दी, पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर, भूमिपुत्र स्वर्गीय डी.बी. पाटिल के पुत्र अतुल पाटिल, डिविजनल कमिश्नर रूबल अग्रवाल, CIDCO के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर शांतनु गोयल, एयरपोर्ट अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

shivji maharaj putala navi mumbai airport
shivji maharaj putala navi mumbai airport

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवराज्याभिषेक दिवस केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि इसी दिन स्वराज्य को उसका छत्रपति मिला था और हिंदवी स्वराज्य की स्थापना का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचा। मुख्यमंत्री ने बताया कि एयरपोर्ट निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने का सुझाव दिया था, जो केवल आठ महीनों में तैयार होकर आज जनता को समर्पित की गई।

यह भी पढ़िएः
जन सेना ने घोषित किया राज्यसभा उम्मीदवार

इस अवसर पर नवी मुंबई एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट का नाम लोकनेते डी.बी. पाटिल के नाम पर रखने की प्रक्रिया जारी है और केंद्र सरकार से इस विषय पर बातचीत की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker