भारत ने China-Pakistan बयान को किया खारिज
India Rejects China-Pakistan Statement
दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत के विदेश मंत्रालय ने चीन और पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के उल्लेख पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। मंत्रालय ने साफ कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग थे, हैं और हमेशा रहेंगे। भारत ने दो टूक कहा कि किसी भी दूसरे देश को उसके आंतरिक मामलों में टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।
यह भी पढ़िएः GATE स्कोर से एयर फ़ोर्स में ऑफिसर बनने का मौका
विदेश मंत्रालय ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर यानी CPEC परियोजना पर भी आपत्ति दोहराई। मंत्रालय के अनुसार यह परियोजना भारत के उस क्षेत्र से गुजरती है जिस पर पाकिस्तान ने अवैध कब्जा कर रखा है। भारत ने दोनों देशों को स्पष्ट कर दिया है कि अवैध रूप से कब्जाई गई भारतीय जमीन पर किसी का भी वैध अधिकार नहीं हो सकता। साथ ही भारत ने 1963 में चीन और पाकिस्तान के बीच हुए सीमा समझौते को भी एक बार फिर अस्वीकार कर दिया है।



