Trending

GATE स्कोर से एयर फ़ोर्स में ऑफिसर बनने का मौका

Opportunity to Become an Air Force Officer via GATE Score

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारतीय वायुसेना ने टेक्निकल ब्रांच में ऑफिसर कैडर भर्ती के लिए नई भर्ती स्कीम की घोषणा की है। इस नई व्यवस्था के तहत अब योग्य उम्मीदवार GATE यानी ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग के स्कोर के आधार पर आवेदन कर सकेंगे। एयर फ़ोर्स के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों के पास वैध GATE स्कोर होगा, उन्हें सीधे एयर फ़ोर्स सिलेक्शन बोर्ड (AFSB) के इंटरव्यू और टेस्ट प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़िएः
Demographic बदलावों की जांच करेगी हाई लेवल कमेटी

इसके लिए उम्मीदवारों को AFCAT यानी एयर फ़ोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट की प्रारंभिक लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। भर्ती पूरी तरह मेरिट के आधार पर की जाएगी। हालांकि, भारतीय वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि AFCAT भविष्य में भी टेक्निकल सहित अन्य सभी ब्रांचों में भर्ती के लिए मानक प्रवेश परीक्षा बनी रहेगी। इस नई पहल से इंजीनियरिंग छात्रों को एयर फ़ोर्स में अधिकारी बनने का आसान और तेज़ अवसर मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker