Trending

CJP एडमिन अभिजीत दीपके को जान से मारने की धमकी

CJP Admin Abhijeet Dipke Receives Death Threats

विशेष/प्रतिनिधि : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) पर अपने तीखे व्यंग्य और सिस्टम पर कटाक्ष करने वाले अभिजीत दीपके को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। खुद दीपके ने सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसके बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। वालुज स्थित उनके घर के बाहर भारी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है। इलाके में पुलिस वैन, हथियारबंद जवान और विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

यह भी पढ़िएः
रायगढ़ किले का पैदल दो दिन रहेगा बंद

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से दीपके के परिवार को किसी सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया है और फिलहाल उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि अभिजीत दीपके इस समय अमेरिका की Boston University में पढ़ाई कर रहे हैं और वहीं से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पेज संचालित कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker