Trending

CIDCO Bhavan में प्रकल्पग्रस्तों पर अहम बैठक

Key Meeting at CIDCO Bhavan on Issues Concerning Project-Affected Persons

नवी मुंबई/प्रतिनिधी : नवी मुंबई के प्रकल्पग्रस्तों के वर्षों से लंबित ज्वलंत मुद्दों को लेकर बुधवार को सीडको भवन, बेलापुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का नेतृत्व सांसद Suresh Mhatre ने किया। बैठक में प्रकल्पग्रस्तों के प्रतिनिधिमंडल ने सीडको के प्रबंध निदेशक Vijay Singhal को विभिन्न मांगों का विस्तृत निवेदन सौंपा।

बैठक में सांसद म्हात्रे ने प्रकल्पग्रस्तों के घरों के नियमितीकरण, 12.5 प्रतिशत योजना के भूखंड, रोजगार में स्थानीयों को प्राथमिकता, कंत्राटी कर्मचारियों की सेवाएं स्थायी करने और अंतरराष्ट्रीय फिश मार्केट की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। इसके अलावा BMTC कामगारों को गाळों का वितरण, मावेजा वसूली प्रक्रिया में सुधार तथा समुद्रगर्क वर्गीकरण के कारण अटके भूखंडों का वितरण जल्द शुरू करने की मांग भी रखी गई।

यह भी पढ़िएः
NMMC ABC Center कैदखाना या भ्रष्टाचार का अड्डा
मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए सीडको के एमडी विजय सिंघल ने संयुक्त प्रबंध निदेशक गणेश देशमुख को सभी मुद्दों पर विशेष बैठक आयोजित कर त्वरित समाधान निकालने के निर्देश दिए।

बैठक में कई सामाजिक और प्रकल्पग्रस्त संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सांसद सुरेश उर्फ बाल्या मामा म्हात्रे ने कहा कि नवी मुंबई के विकास के लिए अपनी जमीनें देने वाले प्रकल्पग्रस्तों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनके सभी न्यायसंगत मुद्दों का समाधान जल्द कराया जाएगा।

Kharghar Tree Cutting Controversy | नागरिक आक्रमक, अधिकाऱ्यांवर कारवाईची मागणी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker