Trending

न्यूक्लियर सेक्टर में 6.5 लाख करोड़ निवेश समझौता

Maharashtra Signs Investment Agreements Worth ₹6.5 Lakh Crore in the Nuclear Sector

मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में न्यूक्लियर पावर सेक्टर को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मंत्रालय में चार प्रमुख कंपनियों के साथ महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) साइन किए हैं। मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis की मौजूदगी में हुए इन समझौतों में NT-PCL लिमिटेड, अडानी पावर, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बजाज समूह की ललितपुर पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड शामिल हैं।

यह भी पढ़िएः
मानसून से पहले BMC के पंपिंग स्टेशनों का दौरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीरो कार्बन मिशन और ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत के विजन को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा सेक्टर में यह निवेश देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा। इन चार सौदों से महाराष्ट्र में करीब 6.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। साथ ही लगभग 25,400 न्यूक्लियर पावर उत्पादन क्षमता विकसित होगी और 1 लाख 23 हजार 500 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker