India-Uzbekistan विदेश वार्ता का 17वां दौर
17th Round of India-Uzbekistan Foreign Office Consultations Held in Delhi
दिल्ली/प्रतिनिधी : नई दिल्ली में आज भारत और उज्बेकिस्तान के विदेश कार्यालयों के बीच विचार-विमर्श का 17वां दौर आयोजित किया गया। इस बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज और उज्बेकिस्तान के प्रथम उप विदेश मंत्री बखरमजोन अलोयेव ने की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की व्यापक समीक्षा की।
यह भी पढ़िएः पेपर लीक के बाद NTA ने रद्द की NEET 2026
बैठक में व्यापार और निवेश, पर्यटन, प्रौद्योगिकी, नवाचार, ऊर्जा, शिक्षा तथा सांस्कृतिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हुई। इसके अलावा दोनों पक्षों ने कांसुलर मामलों और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर भी विचार साझा किए। वार्ता के दौरान क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के विषयों पर भी दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने अपने विचारों का आदान-प्रदान किया। इस बैठक को भारत और उज्बेकिस्तान के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।



