Trending

पेपर लीक के बाद NTA ने रद्द की NEET 2026

NTA Cancels NEET 2026 Following Paper Leak

दिल्ली/प्रतिनिधी : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 3 मई को आयोजित होने वाली NEET 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह फैसला पेपर लीक की शिकायतों के बाद लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंप दी है। अब एनटीए परीक्षा से जुड़े सभी रिकॉर्ड, दस्तावेज और तकनीकी जानकारी सीबीआई को उपलब्ध कराएगा ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा सके।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। छात्रों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी और पहले से किया गया आवेदन ही मान्य रहेगा। इस फैसले से देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों में चिंता का माहौल है। गौरतलब है कि इस वर्ष NEET-UG परीक्षा में करीब 23 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। किसी भी जानकारी के लिए छात्र 011-40759000 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker